You are here
Home > Politics > अशोक गहलोत का बयान कहा – अच्छी अंग्रेजी बोलना, अच्छी बाइट देना और खूबसूरत होना सब कुछ नहीं

अशोक गहलोत का बयान कहा – अच्छी अंग्रेजी बोलना, अच्छी बाइट देना और खूबसूरत होना सब कुछ नहीं

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों की  खरीद फरोख्त करके चुनी हुई सरकार को गिराने के प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 10 दिन के लिए हमें लोगों को जयपुर में होटल में रखना पड़ा था। अगर उस वक्त हम होटल में नहीं रखते तो जो आज मानेसर में हो रहा है वो उस वक्त हो रहा होता।

उन्होंने सचिन पायलट का नाम लिए बगैर कहा कि अच्छी अंग्रेजी बोलना, अच्छी बाइट देना और खूबसूरत होना सब कुछ नहीं है। देश, आपकी विचारधारा, नीतियों और प्रतिबद्धता के लिए आपके दिल के अंदर क्या है, सब कुछ माना जाता है। कांग्रेस ने युवाओं को तरजीह दी है। युवाओं को संगठन में तथा सरकार में पद दिए गए हैं। उनका भविष्य भी कांग्रेस में ही सुरक्षित है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेसी बोलने से कुछ नहीं होता है, देश के लिए कुछ करने का जज्बा होना चहिए। उन्होंने कहा, ‘सोने की छुरी पेट में उतारने के लिए नहीं होती है।’

गहलोत ने कहा कि हम तो तीसरी बार मुख्यमंत्री बन गए 40 साल राजनीति करते हो गए। ये जो नई पीढ़ी आई है, हम उन्हें प्यार करते हैं। आने वाला कल उनका है। 40 साल पहले की जो लीडरशिप थी उसकी खूब रगड़ाई हुई थी फिर भी आज जिंदा है। अगर इनकी और रगड़ाई हुई होती तो और अच्छे से काम करते। 

राजस्थान के सीएम ने कहा कि विधायकों की खरीद फरोख्त के हमारे पास पुख्ता सुबूत हैं और समय पर उनको उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 76 वर्ष तक लोकतंत्र को बचाए रखा। सरकारें बदलती रहीं, लोकतंत्र जिंदा रहा, लेकिन आज सब इसके उलट हो रहा है। चुनी सरकार को गिराया जा रहा है। 

Leave a Reply

Top