पिछले 24 घंटे के अंदर सामने आए रिकॉर्ड 32 हजार 695 कोरोना के नए मामले corona Nation by mpeditor - July 16, 2020July 16, 20200 देश में कुल मरीजों का आंकड़ा पहुँचा 9 लाख 68 हजार 876 तक, अब तक 24 हजार 915 लोगों की हुई मौत देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 32 हजार 695 नए मामले सामने आए हैं और 606 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 9 लाख 68 हजार 876 है, जिसमें 24 हजार 915 लोगों की मौत हो चुकी है। फ़ाइल फ़ोटो राहत की बात है कि अब तक 6 लाख 12 हजार 815 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में एक्टिव केस की संख्या 3 लाख 31 हजार 146 है। अब तक 1 करोड़ 27 लाख 39 हजार 490 सैंपल का टेस्ट किया जा चुका है। 15 जुलाई यानी कल ही 3 लाख 26 हजार 826 सैंपल का टेस्ट किया गया था। दिल्ली में थमा कोरोना देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम गई है। अब तक कुल मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 17 हजार के करीब है, जिसमें 3487 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 95 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 18 हजार के करीब है। उत्तरप्रदेश में लगातार बढ़ रहे मामले उत्तरप्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब कुल मरीजों की संख्या 41 हजार 383 है, जिसमें एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 25 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 14 हजार से अधिक है।