You are here
Home > News > प्यारे मियां को भोपाल लाया गया, बालिकाओं के यौन शोषण का है आरोप

प्यारे मियां को भोपाल लाया गया, बालिकाओं के यौन शोषण का है आरोप

भोपाल शहर में रसूखदार लोगों की प्राइवेट पार्टी में कम उम्र की लड़कियां सप्लाई करने के आरोपी प्यारे मियां को भोपाल ले आया गया है। फरार प्यारे मियां को जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किया गया था। अब प्यारे मियां के पाकिस्तान एवं पाक अधिकृत कश्मीर से कनेक्शन की भी तलाश की जाएगी। 

श्रीनगर से पकड़ा गया दरिंदा प्यारे मियां, मासूम बच्चियों से दुष्कर्म का है आरोप
इनसेट प्यारे मियाँ

अपने ही घर में डांस बार चलाता था 

भोपाल पुलिस ने जांच के बाद दावा किया है कि प्यारे मियां अपने ही एक लग्जरी फ्लैट में डांस बार चलाता था। रात अंधेरी हो जाने के बाद उसके फ्लैट में कई रसूखदार लोग आते थे। यहां अवयस्क लड़कियों को पेश किया जाता था। लड़कियों से अश्लील डांस करवाया जाता था, लड़कियों को ना केवल शराब परोसनी पढ़ती थी बल्कि पीनी भी पढ़ती थी। लड़कियों का नियमित रूप से यौन शोषण किया जाता था। इसके बदले लड़कियों को ₹10000 महीने वेतन दिया जाता था। 

थाने आकर फरार हो गया था प्यारे मियां 

बताया जाता है कि पुलिस ने जब नशे में धुत अवयस्क लड़कियों को पकड़ा तो उन्हें मुक्त कराने के लिए प्यारे मियां खुद पुलिस थाने पहुंच गया था परंतु जब उसे समझ में आया कि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने वाली है तो वह फरार हो गया। प्यारे मियां का जम्मू कश्मीर में मिलना भी कई सवालों को पैदा करता है।

Leave a Reply

Top