You are here
Home > corona > बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत, बिहार में गवर्नर हाउस के 20 सदस्य कोरोना पॉजिटिव

बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत, बिहार में गवर्नर हाउस के 20 सदस्य कोरोना पॉजिटिव

बिहार में गवर्नर हाउस के लगभग 20 सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

The Impact of COVID-19 on CSR Funding for Indian NGOs | FSG
फ़ाइल फ़ोटो

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 19284 हो गई है। जिनमें से 6261 सक्रिय मामले हैं, 12849 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 174 लोगों की मौत हो चुकी है।

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार ने आगे कहा कि कोरोना की न कोई दवा है, न टीका है। हम सभी को चेहरे पर मास्क, तौलिया या रुमाल लगाना सुनिश्चित करना होगा।

बिहार में 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा, बिहार सरकार ने 16 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन का निर्णय लिया है। सभी नगर निकाय, जिला मुख्यालय, अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालय 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इसके लिए दिशानिर्देश तैयार किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Top