येरवडा जेल से पॉंच कैदी फ़रार News Politics by mpeditor - July 16, 20200 हत्या जैसे संगीन अपराधों में हैं दोषी महाराष्ट्र की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक पुणे की येरवडा जेल से 5 कैदी ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। इनमें 3 पर हत्या और मकोका का केस दर्ज था। घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। यहां तलाशी का काम तेज कर दिया गया है। पुलिस का मानना है कि लॉकडाउन के कारण कैदी अभी शहर से बाहर नहीं भागे हैं। येरवड़ा जेल (फ़ाइल फ़ोटो) देर रात खिड़की की ग्रिल काटकर फरार हुए जानकारी के मुताबिक, ये कैदी बुधवार देर रात जेल की नई बिल्डिंग के कमरा नंबर 5 में खिड़की की ग्रिल काटकर फरार हुए हैं। इनमें देवगन अजिनाथ चव्हाण, गणेश अजिनाथ चव्हाण, अक्षय कोंडाक्य चव्हाण, अंजिक्य उत्तम कांबले और सनी टाइरोन पिंटो का नाम सामने आया है। आसपास के सभी पुलिस स्टेशनों में कैदियाें की तस्वीरें भेजी गई हैं। पुलिस ने इलाका किया सील येरवडा जेल के आसपास का इलाका सील कर दिया गया है। शहर के सभी थानों में फरार आरोपियों की फोटो और जानकारी भेजी गई है। जेल को किया सील घटना के बाद येरवडा इलाके को सील कर किया गया एवं तलाशी का काम जारी है। येरवड़ा जेल महाराष्ट्र की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक है।