You are here
Home > Politics > लोधी को कांग्रेस से भाजपा में जाने का मिल गया इनाम

लोधी को कांग्रेस से भाजपा में जाने का मिल गया इनाम

लोधी ने रविवार को भोपाल में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। लोधी ने विधानसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। लोधी को पार्टी बदलने का इनाम भी मिल गया है। भाजपा ने उन्हें नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है। 

लोधी ने कहा, मैंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। केवल भाजपा ही बड़ा मलहारा विधानसभा क्षेत्र और बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास कर सकती है। मुख्यमंत्री ने मेरे क्षेत्र के लिए विकास योजनाओं को भी अनुमति दे दी है।’ भाजपा में शामिल होने से पहले लोधी रविवार की सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर उनसे मुलाकात करने भी पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती से भी मुलाकात की। इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार ने निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को मध्य प्रदेश राज्य खनन कॉरपोरेशन लिमिटेड का चेयरमैन नियुक्त किया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

Leave a Reply

Top