You are here
Home > Uncategorized > आपने कर्नाटक में देख लिया कमीशन सरकार का क्या हश्र होता है, वही हश्र मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार का भी होग – दिग्विजय

आपने कर्नाटक में देख लिया कमीशन सरकार का क्या हश्र होता है, वही हश्र मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार का भी होग – दिग्विजय

जंगल में आतंकवादी गतिविधियां खुलेआम चल रही हैं, सरकार का कोई अंकुश नहीं रहा है – दिग्विजय

सांची – भाजपा की पूरी सरकार कमीशन पर चल रही है। आपने कर्नाटक में देख लिया कमीशन सरकार का क्या हश्र होता है। वही हश्र मध्यप्रदेश में इस सरकार का भी होगा। रायसेन जिले के जंगल में ही इस्लामी आतंकवादी संगठन द्वारा खुलेआम आतंकवाद की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इतनी बड़ी लापरवाही की ना तो सरकार को कोई खबर है, और ना ही जिला एवं पुलिस प्रशासन से लेकर वन विभाग के अमले को कुछ पता है। जंगल में आतंकवादी गतिविधियां खुलेआम चल रही हैं। सरकार का कोई अंकुश नहीं रहा है।
यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रायसेन में प्रेसवार्ता के दौरान कही। वे शुक्रवार को सांची विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर, बीएलए कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। उन्होंने प्रेस से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में नफ़रत की दुकान में ताला लगेगा और नफरत फैलाने वाले जेल में बंद होंगे। कांग्रेस ने 27 लाख किसानों के कर्ज माफ कर अपना वादा निभाया था।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मप्र की 66 सीटों पर पर ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर बीएलए स्तर पर छिंदवाड़ा मॉडल पर काम हो रहा है कि नहीं, मैं उसकी समीक्षा करने में आया हूं। सांची सीट पर कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतती रही, 2018 में भी जीती। हमें कभी उम्मीद नहीं थी कि डॉ. प्रभुराम चौधरी कैबिनेट मीटिंग अटैंड करते हैं। कमलनाथ की प्रशंसा करते हैं, और अचानक रात को फ्लाइट पकड़कर दिल्ली चले जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने विधायकों को 25 से 50 करोड़ के ऑफर दिए थे। ये उम्मीद नहीं थी कि सिंधिया और चौधरी हमें छोड़कर चले जाएंगे।
शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में भाजपा आईटी सेल के प्रमुख आईएसआई की खुफिया गिरी करते पकड़े जाते हैं। रायसेन के जंगलों में आतंकवादी प्रशिक्षण ले रहे हैं। कहां गया खुफिया तंत्र। इनके तार भारतीय जनता पार्टी के किस नेता से जुड़े हैं। कौन-कौन संरक्षण दे रहा है। पुलिस का कौन अधिकारी संरक्षण दे रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए और इसकी जांच का जिम्मा मध्य प्रदेश पुलिस को नहीं नेशनल इन्वेस्टिगेशन टीम को देना चाहिए।
डॉ प्रभुराम चौधरी कि मेरे पास शिकायतें आई है, पहले छोटी मोटी शिकायतें आती थी अब बहुत बड़ी शिकायत आई है, पर पहले में इनकी जांच करूंगा फिर इनको उजागर करूंगा क्योंकि शिकायतों की जांच करना जरूरी है, यह शिकायत बहुत ही गंभीर हैं। जिस व्यक्ति का आदर सम्मान करते थे वह व्यक्ति इन भाजपा सरकार की संगत में इतना बड़ा भ्रष्टाचारी हो गया है, यह संगत का असर है, संगत अच्छे-अच्छे को बिगाड़ देती है,उसके नमूने दोनों हैं, सिंधिया और प्रभुराम चौधरी।

Top