You are here
Home > Uncategorized > कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब कांग्रेस ‘CryPM’ अभियान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब कांग्रेस ‘CryPM’ अभियान

प्रियंका गांधी के बयान के बाद शुरू हुआ अभियान

बेंगलुरु – कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक नए कैंपेन की शुरुआत की है, जिसे उन्होंने PayCM CryPM नाम दिया। यह कैंपेन प्रियंका गांधी के कर्नाटक रैली में एक बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि PM हर वक्त अपना दुखड़ा रोते रहते हैं।
सोशल मीडिया पर शुरू किए गए ‘CryPM’ अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्यूआर कोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे की तस्वीर लगाई है। उन्होंने प्रियंका गांधी का मोदी की आलोचना करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया। इससे पहले सितंबर 2022 में कांग्रेस ने कर्नाटक CM के खिलाफ PayCM कैंपेन चलाया था।

पिछले साल शुरू हुआ था PayCM कैंपेन

पिछले साल सितंबर में कर्नाटक की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने बेंगलुरु में PayCM पोस्टर्स लगाए थे। इन पोस्टर्स में मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई की तस्वीर के साथ एक QR कोड दिया गया था, जिसे स्कैन करने पर कांग्रेस की बनाई वेबसाइट खुलती है।
40 परसेंट सरकार नाम की इस वेबसाइट पर कांग्रेस ने बताया था कि कैसे भाजपा के राज में कर्नाटक में 40% कमीशन रेट सामान्य हो गया है। उस वक्त इस PayCM कैंपेन की खूब चर्चा हुई थी। अब जब चुनाव नजदीक आ गए तो कांग्रेस ने इस PayCM कैंपेन में CryPM जोड़ दिया।

Top