You are here
Home > Uncategorized > कांग्रेसजन पोलिंग बूथ तक पहुंचें – कमलनाथ

कांग्रेसजन पोलिंग बूथ तक पहुंचें – कमलनाथ

कांग्रेस जिला संगठन मंत्रियों की संमीक्षा बैठक पीसीसी में संपन्न

भोपाल – मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित जिला संगठन मंत्रियों की संपन्न समीक्षा बैठक में पार्टी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
शकमलनाथ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के जिला संगठन मंत्रियों की यह महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक इसलिए बुलायी गई है, ताकि प्रदेश भर में कांग्रेसजन को पोलिंग बूथ तक पहुंचकर कार्य करने की जिम्मेदारी दी जा सके।
बैठक को संबोधित करते हुए सेवादल के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र जोशी ने बूथ स्तर तक कार्य करने के लिए संगठन मंत्रियों से आग्रह किया।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस बूथ प्रबंधन का दायित्व संभाल रहे प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री गुरमीत सिंह मंगू ने कहा कि जो जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी ने सौंपी हैं, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभायें और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रकाश जैन अशोक सिंह सहित कांग्रेस पदाधिकारी और सभी जिलों से आये जिला संगठन मंत्री उपस्थित थे।

Top