कांग्रेस नेता आसिफ जकी द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, अन्य नेता हुए शामिल Uncategorized by mpeditor - April 19, 2023April 19, 20230 रमजान के चल रहे पावन महीने में बुधवार को कांग्रेस नेता आसिफ जकी द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ अन्य कांग्रेस नेता और नागरिक शामिल हुए। रोजा इफ्तार कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मन्त्री सुरेश पचौरी , पूर्व मन्त्री मुकेश नायक, पी.सी. शर्मा, जे पी धनोपिया, प्रदेश महामंत्री, गुरमीतसिंह माँगु प्रभारी सिंगरौली और मध्यप्रदेश परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सिंगरौली के ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू साथ में उपस्थित रहे । रोजा इफ्तार आशिफ़ ज़की के द्वारा रखा गया था जिसका आभार व्यक्त करते हुए ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि रमजान के चल रहे इस पावन महीने के उपलक्ष में हम सब को साथ में रोजा इफ्तार के दावत में सम्मिलित हुए इसके लिए आसिफ जकी का का बहुत-बहुत आभार जोकि जाति धर्म छुआछूत भेदभाव से परे होकर हम सबको आपस में मेल मिलाप एवं भाईचारे को बनाए रखता है।