कांग्रेस नेता रवि सक्सेना बने शासकीय-अर्द्ध शासकीयएनजीओ संगठनों से समन्वय हेतु प्रभारी MP Nation News Politics by mpeditor - April 2, 2023April 2, 20230 सै. साजिद अली को अजजा वर्ग से संबंधित कार्यों औरसंगठनों से समन्वय का प्रभार भोपाल – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कांग्रेस नेता पूर्व महामंत्री रवि सक्सेना को प्रदेश भर के शासकीय और अर्द्ध शासकीय संगठनों से संपर्क कर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रभारी मनोनीत किया गया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सै. साजिद अली (राजीव गांधी कॉलेज) को अनुसूचित जनजाति विभाग से संबंधित कार्यों और इस वर्ग के जुड़े संगठनों से संपर्क एवं समन्वय के लिए प्रभारी मनोनीत किया गया है।श्री सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा नेताद्वय को सौंपे गये संबंधित प्रभार को लेकर निर्देशित किया गया है कि उक्त दोनों प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित कार्यों का निर्वहन कर शासकीय,अर्द्ध शासकीय, एनजीओ संगठनों सहित अजजा वर्ग के संगठनों से समन्वयक स्थापित कर पार्टी के पक्ष में जोड़ने की कार्यवाही करें। साथ ही की गई गतिविधियों से प्रदेश कांग्रेस को अवगत कराते रहें।