You are here
Home > Uncategorized > केवट जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम

केवट जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं कमलनाथ जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

भोपाल – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की उपस्थिति में केवट जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन के राजीव गांधी सभाकक्ष में 15 मई 2023 को पूर्वान्ह 11 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
मछुआ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सदाशिव भावरिया ने बताया की उसी दिन जयंती कार्यक्रम के बाद मछुआ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग फर्नान्डो की उपस्थिति में मछुआ कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यगण, पदाधिकारीगण, जिलाध्यक्षगण, ब्लाक अध्यक्षगण सहित सभी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कांग्रेसजनों से इस अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। कार्यक्रम में केवट समाज के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।

Top