You are here
Home > Uncategorized > कोई बजरंगबली का अपमान करेगा, बदनाम करेगा, तो आदिवासी समाज उन्हें छोड़ेगा नहीं – अर्जुन सिंह काकोडिया

कोई बजरंगबली का अपमान करेगा, बदनाम करेगा, तो आदिवासी समाज उन्हें छोड़ेगा नहीं – अर्जुन सिंह काकोडिया

जिन्होंने आदिवासियों को मारा वह बजरंगबली की बात करते हैं – अर्जुन सिंह काकोडिया

सिवनी – कर्नाटक में कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने की बात कही है। बीजेपी ने इसे भगवान बजरंगबली का अपमान बताते हुए चुनावी मुद्दा बना लिया है। बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठन मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस का विरोध कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस विधायक ने बजरंगबली को आदिवासी बताया और कहा कि कोई इनका नाम लेकर उन्हें अपमानित न करें।

सिवनी जिले की बरघाट विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया ने कहा कि ‘बजरंग दल, आरएसएस और ये राम सेना के लोगों ने आदिवासियों को मारा है। वह बजरंगबली की बात करते है। बजरंग बली आदिवासी हैं। वे जंगल में रहते थे, उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की रक्षा की। उनकी सहायता की। वहां पे कोई करणी सेना नहीं गई। क्षत्रिय नहीं गए। ब्राह्मण की सेना नहीं गई। वहां पर अगर किसी ने भगवान राम की कोई मदद की है, तो वो आदिवासियों ने की है। हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे, अगर कोई हमारे बजरंग बली, जो आदिवासी हैं, उनका कोई अपमान करेगा, उनका नाम लेकर सड़क पर उतरेगा, उनको बदनाम करेगा, तो आदिवासी समाज उसको छोड़ेगा नहीं।’

कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह सिवनी के उड़पानी गांव आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी मंच पर मौजूद थे।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये भ्रष्टाचार की सरकार है। इन्होंने कर्ज लेकर एमपी की जनता को कर्ज के नीचे दबा दिया। कमलनाथ ने पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि अभी यह ट्रेलर है। आगे क्या होता देखते जाओ। कमलनाथ ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 500 में गैस सिलेंडर देने और महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने देने की घोषणा को भी दोहराया।

Top