You are here
Home > Uncategorized > छिंदवाड़ा में भाजपा की गुटबाजी उभरकर सामने आई

छिंदवाड़ा में भाजपा की गुटबाजी उभरकर सामने आई

चंद्रभान सिंह के जन्मदिन पर लगे होर्डिंग में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू का फोटो गायब

छिंदवाड़ा – कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है, एक तरफ जहां भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू और पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह पार्टी के कार्यक्रमों में एक दूसरे से अलग नजर आ रहे हैं, वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह के जन्मदिन पर भी यह बात एक बार फिर खुलकर सामने आ गई।
दरअसल भाजपा के कद्दावर नेता समझे जाने वाले चौधरी चंद्रभान सिंह के जन्मदिन पर जो होर्डिंग शहर में लगाए गए हैं उसमें भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के फोटो है लेकिन भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू का फोटो गायब है। चंद्रभान सिंह के समर्थकों ने किसी भी होर्डिंग में कहीं भी विवेक बंटी साहू का ना तो नाम लिखा गया है और ना ही उनकी फोटो लगाई गई है। जिससे समझा जा सकता है कि किस तरह से भाजपा में गुटबाजी जारी है।
सांसद नकुल नाथ ने भाजपा नेता चौधरी चंद्रभान सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है जिसको लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। शायद ऐसा पहली बार है कि कांग्रेस सांसद नकुलनाथ ने जन्मदिन पर बधाई दी है।

Top