जिन लोगों ने भाजपा को वोट नहीं दिए, उनको टॉर्चर करने 2000 का नोट बंद किया- पी सी शर्मा Uncategorized by mpeditor - May 21, 2023May 21, 20230 भाजपा नेताओं ने नोटबंदी में काले धन को सफेद किया – गोविंद सिंह भोपाल – मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने 2000 के नोट सर्कुलेशन से बंद करने पर BJP पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, दो-दो हजार के नोट कर्नाटक चुनाव में इन्होंने बांटे थे। लोगों ने नोट ले लिए और वोट दिए नहीं, इसलिए जिन लोगों ने भाजपा को वोट नहीं दिए, उनको टॉर्चर करने की ये एक प्रक्रिया है।नेत प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने इसे तुगलकी फरमान बताया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री बताएं जब बंद ही करना था, तो 2 हजार का नोट क्यों जारी किया। प्रधानमंत्री मोदी जनता को डराकर रखना चाहते हैं। पहले नोटबंदी में आम जनता की मौतें हुईं। भाजपा नेताओं ने नोटबंदी में काले धन को सफेद किया।