You are here
Home > Nation > ज्योतिबा फुले और कस्तूरबा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

ज्योतिबा फुले और कस्तूरबा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

पीसीसी में किया इन महान विभूतियों का पुण्यस्मरण

भोपाल – महात्मा ज्योतिबा फुले और कस्तूरबा गांधी जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में दोनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि महान क्रांतिकारी, समाजसेवक और साहित्यकार महात्मा ज्योतिबा फुले 19 वीं सदी के एक महान समाज सुधारक थे, उन्होंने कुरीतियों से मुक्त दिलाने बडे़ आंदोलन चलाये। बेटियों और दलितों को शिक्षा दिलाने के लिये भारत में पहला विद्यालय खुलवाने का श्रेय ज्योतिबा फुले को जाता है।
वहीं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि कस्तूरबा गांधी ताउम्र बापू के पथ का अनुगमन करती रहीं। उन्होंने बापू की तरह ही सादा जीवन जिया। वे बापू के धार्मिक एवं देशसेवा के महाव्रतों में सदैव उनके साथ रहीं, यही उनके सारे जीवन का सार है। बापू के अनेक उपवासों में वे हमेशा उनके साथ रहीं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने संचालन करते हुए कहा कि दोनों विभूतियों ने जो योगदान देश के प्रति दिया है, वह चिरस्थायी है। हमें ऐसी महान विभूतियों के विचारों, सिद्धांतों को अपनाकर उनके बताये मार्ग पर चलने का अनुसरण करना चाहिए।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र जोशी, कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा, विधायक अजय टंडन, राजकुमार पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, जे.पी. धनोपिया, रतनचंद जैन, जगदीश सैनी, धर्मेश घई, विभा बिंदु डागोर, पुष्पेन्द्र यादव, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जितेन्द्र मिश्रा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Top