You are here
Home > Uncategorized > त्रिपुरा में गोमती जिले में दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया

त्रिपुरा में गोमती जिले में दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया

गैंगरेप करने वाले 10 लोगों में से एक व्यक्ति पीड़ित लड़की को जानता था

अगरतला – भाजपा शासित त्रिपुरा में गोमती जिले में दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और नौ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक गोमती जिले वाली घटना बुधवार की है। गैंगरेप करने वाले 10 लोगों में से एक व्यक्ति पीड़ित लड़की को जानता था। वह फेसबुक के जरिए लड़की से मिला था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई और मेले में मुलाकात का प्लान बनाया। जब लड़कियां मेले में पहुंची तो आरोपी ने दोनों नाबालिगों को बहला फुसला कर बाइक पर बिठाया और पास के ही टिंघारिया के घने जंगल में ले गए।

बाद में जंगल में स्थित एक रबर प्लांट में ले जाकर आरोपी ने नौ अन्य लोगों के साथ मिलकर लड़कियों के साथ गैंग रेप किया। बलात्कार के बाद आरोपी गुरुवार की सुबह पीड़ित लड़कियों को मेला परिसर में छोड़कर चले गए।
पीड़ित लड़कियों ने बीरगंज थाने में इसकी शिकायत की। पीड़ित लड़कियों की उम्र 16 और 17 साल है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मेलाराय जमातिया को उसके तिंघरिया स्थित घर से गिरफ्तार किया और उसने अपराध में शामिल अन्य लोगों के नाम का भी खुलासा किया।
पिछले तीन दिनों में राज्य में गैंगरेप का यह दूसरा बड़ा मामला है। दो दिन पहले अगरतला के एक कॉलेज में स्टूडेंट के साथ चार लोगों ने गैंग रेप किया था। जिसमें दो आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है। दोनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने कॉलेज छात्रा गैंग रेप की घटना के आरोपी प्रसेनजीत पाल के चाचा लक्ष्मण पाल को आरोपी को कोलकाता जाने के लिए उकसाने के आरोप में शाम को एमबीबी हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया।

Top