You are here
Home > Nation > दिग्विजय ने बीजेपी को बताया वॉशिंग मशीन, कहा- भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर सब

दिग्विजय ने बीजेपी को बताया वॉशिंग मशीन, कहा- भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर सब

देश में भ्रष्टाचार, महंगाई, अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-59.png

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा को वॉशिंग मशीन बताया है। उन्होंने कहा- भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर सब काला धुल जाता है। इसमें काला डालो तो सफेद निकलता है। पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार को सागर जिले के बीना-खुरई दौरे पर थे।
दिग्विजय सिंह ने बीना में रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। उन्होंने बीना विधायक राय के बेटे पर 70 लाख स्टांप चोरी का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक ने करोड़ों की संपत्ति एकत्रित कर ली है। देश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। महंगाई बढ़ रही है। अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ रही है।

बेरोजगारी के आगे धर्म ले आते हैं…

दिग्विजय सिंह ने पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर, खाद के बढ़ते दाम पर कहा कि जब भी बेरोजगारी की बात करते हैं, तो यह धर्म को सामने ले आते हैं, लेकिन धर्म आस्था का प्रश्न है। महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल ने कहा था कि यह देश सबका है। इसमें आजादी दिलाने में सभी का सहयोग रहा है। इसके लिए संविधान भी लागू है। उन्होंने कहा जिस तरीके से देश में महंगाई बढ़ती जा रही है, उससे लोगों को परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है।

20 हजार करोड़ की बात की तो संसद से हटाया

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल जी ने अडानी की कंपनियों में लगी 20 हजार करोड़ की संपत्ति पर सवाल किया तो उनका भाषण ही विलोपित कर दिया। सरकार ने सदन की कार्यवाही नहीं होने दी। जब भी सदन शुरू होता तो इनके लोग चिल्लाने लगते कि राहुल जी ने विदेश में एक भाषण दिया। अगर मोदी जी विदेश में जाकर कहते हैं कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ। हमें भारत में जन्म होने पर शर्म आती है, तो वे क्या खुदा हो गए। वह भी तो देश का अपमान करते थे।

कार्यकर्ताओं पर भाजपा झूठे मामले दर्ज कर रही

दिग्विजय सिंह ने खुरई की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि खुरई में जो जनवरी माह में घटना हुई। उसमें भाजपा का एक कार्यकर्ता का विडियो सामने आया था। इसमें वह पुलिस को मारने दौड़ता हुआ दिख रहा है और मामले कांग्रेस में दर्ज किए जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल के अंदर भेज दिया जाता है। जमानत करवाने जाओ, तो एसडीएम अपने चेंबर से निकल जाते हैं। जमानत तक नहीं दी जाती। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मामलों में झूठा फंसाया जा रहा है।

कुर्सी हमेशा किसी की नहीं रहती

दिग्विजय सिंह ने सागर जिले के तीनों मंत्रियों पर निशाना साधा। उन्होंने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री गोपाल भार्गव और मंत्री भूपेंद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस दिन कुर्सी जाएगी तो क्या होगा। मंत्रियों की दादागिरी चल रही है और इन सब के ऊपर नरोत्तम मिश्रा बैठे हुए हैं। जरा भगवान से डरो। कुर्सी किसी की नहीं हुई है। उन्होंने कहा, खुरई विधानसभा से एक मजबूत चेहरा उतारेंगे और मंत्री भूपेंद्र सिंह को हराएंगे। आचार संहिता के बाद सब सामने देखने को मिलेगा।

Top