You are here
Home > Uncategorized > देवास की प्रसिद्ध मां चामुंडा टेकरी पर रोप-वे में फंसे श्रद्धालु

देवास की प्रसिद्ध मां चामुंडा टेकरी पर रोप-वे में फंसे श्रद्धालु

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सकुशल नीचे उतारा

देवास – मध्‍यप्रदेश के देवास की प्रसिद्ध मां चामुंडा टेकरी पर शनिवार शाम बड़ा हादसा टल गया। तेज आंधी और बारिश के चलते रोप-वे के टावर पर ट्रॉली का तार पुली से अलग हो गया। जिससे दो ट्रॉलियों में सवार 6 श्रद्धालु बीच में ही फंस गए। ये करीब डेढ़ घंटे तक हवा में लटके रहे। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सकुशल नीचे उतार लिया।
ट्रॉली में फंसे सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। जो आंध्रप्रदेश और ओडिशा के रहने वाले हैं और मां चामुंडा के दर्शन के लिए देवास आए थे। टेकरी पर जाने के लिए ये रोप वे की ट्रॉली में सवार हुए थे। परिवार के 4 सदस्य तो पहले ही टेकरी पर पहुंच चुके थे। लेकिन दो ट्रॉली में सवार 6 सदस्य फंस गए। चढ़ाई के दौरान ट्रॉली अचानक झटके के साथ रुक गई। जिससे श्रद्धालु घबरा गए। ट्रॉली काफी देर तक हवा में ही झूलती रही। बाद में रोप वे के कर्मचारियों ने पुलिस की मदद से इनका रेस्क्यू किया।

Top