You are here
Home > Uncategorized > ‘द केरल स्टोरी’ तो हम अपने पैसे से देख लेंगे आप BBC की डॉक्यूमेंट्री दिखा दीजिए – अब्बास हफीज

‘द केरल स्टोरी’ तो हम अपने पैसे से देख लेंगे आप BBC की डॉक्यूमेंट्री दिखा दीजिए – अब्बास हफीज

BJP और विश्व संवाद केंद्र की ओर से लोगों को फ्री मूवी देखने के लिए गूगल फॉर्म जारी किया गया, लेकिन दर्शक नहीं आए

भोपाल – लव जिहाद पर बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर मध्यप्रदेश में सियासी बयानबाजी जारी है। अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के लिए इस फिल्म के टिकट बुक कराए हैं। ये टिकट भोपाल स्थित भारत टॉकीज के हैं। गृह मंत्री ने कहा- मैंने दो टिकट दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को भेजने के लिए खरीदे हैं। जाकिर नाइक को शांतिदूत कहने वालों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। खरगोन दंगे के बाद हुई कार्रवाई से दुखी लोगों को भी इसे देखना चाहिए। इससे शायद उनका दृष्टिकोण बदलेगा।

इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज ने कहा है कि ये फिल्म तो हम अपने पैसों से देख लेंगे, लेकिन आप BBC की डॉक्यूमेंट्री दिखा दीजिए। ‘द केरल स्टोरी’ की आज भोपाल में स्क्रीनिंग है। BJP और विश्व संवाद केंद्र की ओर से लोगों को फ्री मूवी देखने के लिए गूगल फॉर्म जारी किया गया था। स्क्रीनिंग कमेटी के एक सदस्य ने बताया कि हमने 5 मई की रात में गूगल फॉर्म जारी किया था। जिस पर 12 घंटे में पूरे प्रदेश में बमुश्किल 1200 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। मध्यप्रदेश में फिल्म असफल हो चुकी है। दर्शकों में कोई उत्साह नहीं है।

Top