पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया सुंदरकांड का पाठ Politics by mpeditor - August 4, 2020August 4, 20200 मध्य प्रदेश कांग्रेस आगामी विधानसभा उपचुनावों को देखते हुए इस मौके को भुनाना चाहती है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के श्यामला हिल्स स्थित निवास पर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हो चुका है। उन्होंने प्रदेशवासियों और समर्थकों से निवेदन किया है कि आप भी अपनी-अपनी जगह पर हनुमान चालीसा का पाठ कर इस आयोजन के सहभागी बनें। रीवा में विधायक सिद्धार्थ तिवारी, देवास में पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा और मंदसौर आदि तमाम जिलों में सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। आज हनुमान चालीसा पाठ कर देश – प्रदेश की खुशहाली की कामना की ….#श्रीराम_के_हनुमान_करो_कल्याण pic.twitter.com/lL1pvA8tJK— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 4, 2020 इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ राममंदिर निर्माण के भूमिपूजन का स्वागत कर चुके हैं। इसके साथ उन्होंने अपने ऑफिशियल और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ट्विटर हैंडल की प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी है। इसमें वह रामभक्त और भगवा रंग में दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं और कांग्रेस को इन चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर सत्ता में वापस लौटने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने उप चुनावों को देखते हुए ही चुनाव प्रसार में बदलाव किया है।