बहुजन समाज पार्टी की पूर्व विधायक शीला त्यागी कांग्रेस में आई Nation Politics by mpeditor - April 16, 2023April 18, 20230 पीसीसी में कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की भोपाल – रीवा जिले के मनगवां से बहुजन समाज पार्टी की विधायक रहीं श्रीमती शीला त्यागी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कमलनाथ ने श्रीमती त्यागी का पार्टी सदस्यता का फार्म भरवाकर सदस्यता दिलायी।इस अवसर पर कमलनाथ ने कहा कि श्रीमती त्यागी ने पार्टी की सदस्यता कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और सिद्धातों से प्रेरित होकर की है।श्रीमती त्यागी ने श्री कमलनाथ को विश्वास दिलाते हुए कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कमलनाथ जी के 15 महीने के कार्यकाल में हुये विकास कार्यों से प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी पार्टी है, जो सभी वर्गो के हितों के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो जिम्मेदारी उन्हें देगी, पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर लोगों को पार्टी से जोड़कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करूंगी।