You are here
Home > Uncategorized > बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भोपाल में प्रदर्शन

बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भोपाल में प्रदर्शन

महिला खिलाड़ियों के लिए इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने उठाई आवाज

भोपाल – भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की और से विरोध प्रदर्शन रविवार को भोपाल के नीलम पार्क में किया गया। इस इस प्रदर्शन में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन,ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन शामिल हुए। प्रदर्शन में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की भोपाल जिला सचिव आरती शर्मा ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा की आज तड़के इस मामले में हुई गिरफ्तारियों वाले मामले में हम सरकारी के कदम कीकड़ी निन्दा करते हैं।

लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

आरती शर्मा ने कहा कि महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी बृज भूषण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर 1 महीने से भी अधिक समय से धरने पर बैठे ओलिंपिक पदक विजेता महिला पहलवानों के समर्थन में तमाम जन संगठनों द्वारा आज जंतर मंतर पर ही महापंचायत का ऐलान किया गया था। इसी को रोकने के लिए ये पुलिसिया दमनचक्र चलाया गया है। समूचे नई दिल्ली क्षेत्र में आम लोगों के प्रवेश को रोका जा रहा है। क्षेत्र के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। पड़ोसी राज्यों से आने वाले हजारों लोगों को दिल्ली बॉर्डर और तमाम गुरुद्वारों और धर्मशाला, स्टेशनों पर जबरदस्ती घेर कर रखा गया है। ट्रैन और बस यातायात भी बाधित किया जा रहा है। घोर निंदनीय है सरकार द्वारा बेशर्मी और हठ धर्मिता पूर्ण तरीके से इस जायज़ मांग को दबाने और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय उसको बचाने के कोशिश की जा रही है।

Top