You are here
Home > Uncategorized > भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो डाका डालकर सत्ता हथियाने में माहिर है – कर्नाटक में बोली सोनिया

भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो डाका डालकर सत्ता हथियाने में माहिर है – कर्नाटक में बोली सोनिया

कर्नाटक के लोग किसी के आशीर्वाद पर नहीं, अपनी मेहनत पर भरोसा करते हैं – सोनिया

हुबली – कर्नाटक चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में कांग्रेस की तरफ से पहली बार सोनिया गांधी रैली करने आईं। उन्होंने हुबली में एक जनसभा को संबोधित किया। मंच पर आते ही सोनिया ने भाजपा को लोकतंत्र की परवाह न करने वाली पार्टी बताया। सोनिया ने कहा – BJP एक ऐसी पार्टी है जो डाका डालकर सत्ता हथियाने में माहिर है और उसे लोकतंत्र की परवाह नहीं है।
सोनिया ने कहा- BJP के नेता धमकी देते हैं कि अगर वो नहीं जीते तो कर्नाटक के लोगों को PM मोदी का आशीर्वाद नहीं मिलेगा और दंगे होंगे। मैं BJP को बताना चाहती हूं कि कर्नाटक के लोग किसी के आशीर्वाद पर नहीं, अपनी मेहनत पर भरोसा करते हैं। मुझे पूरा व‍िश्‍वास है क‍ि अब इस राज्‍य के द‍िन बदलने वाले हैं।
सोनिया गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद स्वास्थ्य कारणों से किसी भी चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं किया और न ही पार्टी के लिए किसी भी सार्वजनिक रैली में भाग लिया। हालांकि पिछले साल अक्टूबर में वे कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं थीं।
कांग्रेस ने इस बार के कर्नाटक चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी अब तक 43 रैलियां, 13 रोड शो, महिलाओं और युवाओं के साथ छह संवाद और साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ पांच बैठकें कर चुके हैं। रविवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बेंगलुरु के शिवाजी नगर में एक संयुक्त रैली करेंगे।

Top