You are here
Home > Uncategorized > भाजपा में दलालों, बेईमानों व भ्रष्टाचारियों का कब्जा हो गया – दिग्विजय सिंह

भाजपा में दलालों, बेईमानों व भ्रष्टाचारियों का कब्जा हो गया – दिग्विजय सिंह

पूर्व मंत्री दीपक जोशी के घर पहुंचे, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

देवास – कांग्रेस नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार रात करीब 9 बजे सिविल लाईन स्थित पूर्व मंत्री दीपक जोशी के घर पहुंच गए। दीपक जोशी से मुलाकात के बाद दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि राजनीति में होकर जिसे संत की उपाधि मिली हो, ऐसा तुम्हारे पास कोई दूसरा उदाहरण हो तो मुझे बताओ। कैलाश जोशी राजनेता थे लेकिन ऐसे राजनेता थे जो एक आदर्श थे। जिनका आचरण, जिनकी ईमानदारी, जिनकी निष्ठा, सक्रियता का कोई मुकाबला नहीं कर सकता था।

आज हमारे लिए तो सौभाग्य की बात है कि दीपक हमारे साथ हैं। दीपक जोशी का कांग्रेस में आना उन सारे लोगों के लिए संकेत है, जिन्होंने इनके परिवार में साइकिल पर चलकर चने खाकर जन संघ को स्थापित किया। वह पीढ़ी, वह परिवार और वह लोग आज भाजपा में दुखी है क्योंकि भाजपा में दलालों, बेईमानों व भ्रष्टाचारियों का कब्जा हो गया है। यह तुम्हें हर जगह देखने को मिलेगा।

जनसंघ बनाने वालों के बच्चे भूखे मर रहे

दिग्विजय सिंह ने कहा कि गांव-गांव के ऐसे परिवार के लोग जिन्होंने अपना पेट काटकर जनसंघ को बनाया, आज उनके बच्चे भूखे मर रहे हैं, बेरोजगार हैं। जिनके पास कुछ नहीं था वे फॉरच्यूनर में घूम रहे हैं। यह भाजपा है। कांग्रेस की सरकार प्रदेश में निश्चित ही बन रही है और उसमें जो थोड़ी बहुत कमी थी, वह दीपक जोशी ने पूरी कर दी है। हम पूरे विश्वास और जोश के साथ चुनाव लड़ेंगे और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दीपक जोशी के निवास पर आधे घंटे तक रहे। इस दौरान उन्होंने दीपक से अलग अलग विषयों पर बातचीत की।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दीपक जोशी के निवास पर आधे घंटे तक रहे। इस दौरान उन्होंने दीपक से अलग अलग विषयों पर बातचीत की। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दीपक जोशी के निवास पर आधे घंटे तक रहे। इस दौरान उन्होंने दीपक से अलग अलग विषयों पर बातचीत की। उसके बाद वे मीडिया से चर्चा के बाद वहां से सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए।

Top