You are here
Home > Uncategorized > भाजपा में 3 गुड बन गए हैं – दिग्विजय सिंह

भाजपा में 3 गुड बन गए हैं – दिग्विजय सिंह

ये तीन गुट हैं -शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा, नाराज भाजपा – दिग्विजय सिंह

भोपाल – पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भाजपा में तीन गुट बन गए हैं। ये तीन गुट-शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा, नाराज भाजपा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भाजपा को चने खाकर बनाया, उनके परिवार धक्के खा रहे हैं।
दिग्विजय ने कहा कि 20 साल में शिवराज भाजपा मालम-माल, 3 साल में महाराज भाजपा मालम-माल। इन दो भाजपा का उद्देश्य ‘धन सेवा’ है, जन सेवा नहीं है। तीसरी है- नाराज भाजपा, जिसने खून- पसीना बहा कर पहली दो भाजपा को सत्ता सौंपी, लेकिन उन्हें धन सेवा से दूर रखा। केवल आदर्श का पाठ पढ़ाते रहे। वे ईमानदारी से भाजपा की सेवा करते रहे। नतीजा- अपने आसपास तीनों वर्गों के भाजपाई नेताओं, उनके बच्चों और उनके परिवारों की हालत देख लें।
वहीं, दिग्विजय सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर की। इसमें लिखा- 20 साल में ठेकेदार व दलाल मालामाल हो गए। जिन भाजपा व संघ के ईमानदार नेताओं कार्यकर्ताओं ने खून-पसीने से चने खाकर भाजपा को खड़ा किया, वे और उनके परिवार धक्के खा रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने संघ और बीजेपी नेताओं पर हमला बोलते हुए लिखा है- भाजपा और संघ के बड़े नेता भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके बच्चों को “सरस्वती शिशु मंदिर” में पढ़ने की सलाह देते हैं। खुद के बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूलों में भेजते हैं। उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजते हैं। उदाहरण के लिए शिवराज के बच्चों को ही देख लो। विदेश से पढ़ कर आए हैं। मेरी भाजपा व संघ के बड़े नेताओं को सलाह है कि प्रैक्टिस बिफोर यू प्रीच (उपदेश देने से पहले खुद अमल करो), यानी कि सलाह देने के पहले खुद के बच्चों को हिंदी मीडियम सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने भेजें।

Top