You are here
Home > Uncategorized > मंत्री भूपेंद्र सिंह में हिम्मत है तो स्वीकार करें कि महाकाल लोकमें भ्रष्टाचार हुआ : केके मिश्रा

मंत्री भूपेंद्र सिंह में हिम्मत है तो स्वीकार करें कि महाकाल लोकमें भ्रष्टाचार हुआ : केके मिश्रा

अपने महापापों का ठीकरा कांग्रेस पर थोपना सरकार का शगल बन चुका है – मिश्रा

उज्जैन/ भोपाल – मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने महाकाल लोक में हुए महाघोटाले और महा भ्रष्टाचार को लेकर नगरीय प्रशासन विकास मंत्री भूपेंद्रसिंह द्वारा दी गई सरकारी सफाई को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अपने महापापों का ठीकरा कांग्रेस पर थोपना सरकार का शगल बन चुका है। उन्होंने कहा कि बेहतर यही होता कि नगरीय प्रशासन विकास मंत्री होने के नाते वे धार्मिक आस्थाओं के देश के सबसे बड़े महाकाल लोक में हुए ऐतिहासिक भ्रष्टाचार को नैतिकता और जिम्मेदारी के साथ स्वीकारते और उसकी जांच होने तक अपना पद त्याग देते, बचाव की मुद्रा में प्रकट होकर उन्होंने अपरोक्ष रूप से इस अपराध में अपनी मौजूदगी को स्वीकारोक्ति प्रदान की है।
श्री मिश्रा ने कहा कि गत संपन्न सिंहस्थ में भी करोड़ों रुपयों का भ्रष्टाचार हुआ था और उस वक्त भी सिंहस्थ के प्रभारी मप्र शासन के मंत्री भूपेंद्र सिंह ही थे। क्या कारण है कि इस तरह के महाभ्रष्टाचार उन्हीं की सरपरस्ती में होते हैं और उनके ऊपर किसकी सरपरस्ती है?
श्री मिश्रा ने भूपेंद्र सिंह से आग्रह किया है कि यदि उनके आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो वह सभी सरकारी दस्तावेज लेकर अपने द्वारा चयनित स्थान पर कांग्रेस को आमंत्रित करें एक एक बात का प्रमाण सहित जवाब देने को हम तैयार हैं।

Top