You are here
Home > Uncategorized > मणिपुर में हिंसा में 54 लोगों की जान गई, 100 से ज्यादा लोग घायल

मणिपुर में हिंसा में 54 लोगों की जान गई, 100 से ज्यादा लोग घायल

भारत-म्यांमार सीमा पर हवाई निगरानी

इंफाल – मणिपुर में मैतेई आरक्षण विवाद को लेकर बुधवार से भड़की हिंसा में अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। 100 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका इलाज RIMS इंफाल और जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में चल रहा है। राज्य के 11 सौ लोग असम में शरण लिए हुए हैं। वहीं, भारत-म्यांमार सीमा पर हवाई निगरानी भी की जा रही है। रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने शाम को राजधानी इंफाल में फ्लैग मार्च निकाला।
राज्य के हालात को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राज्य में NEET-UG के एग्जाम पोस्टपोन कर दिए हैं। जिन स्टूडेंट्स को मणिपुर सेंटर मिला है उनके एक्जाम बाद में होंगे। इधर, दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में कूकी समुदाय के छात्रों ने दावा किया कि मैतेई समुदाय के छात्रों ने उन पर गुरुवार रात को हमला किया।
उन्होंने शुक्रवार को FIR दर्ज कराने की कोशिश की। पुलिस ने इससे इनकार कर दिया, जिसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया। बाद में हमला करने के आरोपी कुछ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Top