You are here
Home > Uncategorized > मध्यप्रदेश परिवहन अधिकारी संगठन सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा

मध्यप्रदेश परिवहन अधिकारी संगठन सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा

परिवहन विभाग के मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहेंगे

भोपाल – मध्यप्रदेश परिवहन (राजपत्रित) अधिकारी संगठन ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है। इससे पहले, संगठन के पदाधिकारी निरंतर मांगों को लेकर परिवहन आयुक्त व शासन स्तर के अधिकारियों को ज्ञापन दे रहे थे।
इसमें परिवहन विभाग के मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी भी शामिल रहेंगे। परिवहन अधिकारियों ने बताया कि हड़ताल से आरटीओ व डीटीओ संबंधी कार्य प्रभावित होना तय है। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

ये हैं प्रमुख मांगें

  • अनूपपुर परिवहन कार्यालय में की गई कार्रवाई तत्काल वापस लिया जाए।
  • परिवहन विभाग के अधिकारियों का वेतन विसंगति समस्या दूर हो।
  • कैडर रिव्यू करने
  • बस हादसा होने पर आरटीओ की जिम्मेदारी नहीं माना जाए।
  • कार्यरत लिपिक को परिवहन उप निरीक्षक के पद की विभागीय भर्ती दी जाए।
  • अन्य कार्यों में आरटीओ को संलग्न नहीं किया जाए।
Top