You are here
Home > Uncategorized > राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे – कमलनाथ

राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे – कमलनाथ

राजीव गांधी के विचारों को याद करके कांग्रेस के हर कार्यकर्ताओं का आगे बढ़ना है – कमलनाथ

भोपाल – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि दी। कमलनाथ ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे उन्होंने 21वीं सदी की रूपरेखा में आईटी की क्या भूमिका होगी, इसके लिए देश को तैयार करने का काम किया था। उन्होंने देश के लिए अपने प्राण दिए। राजीव गांधी के विचारों को याद करके कांग्रेस के हर कार्यकर्ताओं का आगे बढ़ना है।
इस बीच कमलनाथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चैलेंज देते हुए कहा कि मैं अपने 15 महीने का हिसाब किसी भी मंच पर देने को तैयार हूं मैं अपने 15 साल का हिसाब दें। प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। किसान, लाडली बहन और युवा की भाजपा को चुनाव के 4 महीने पहले याद आती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हवा में है, उन्हें जमीन पर आना चाहिए।

Top