You are here
Home > Uncategorized > शिप्रा नदी में लगातार मिलते गंदे नाले और बदबूदार पानी के बाद अब मरे हुए जानवर के शव भी

शिप्रा नदी में लगातार मिलते गंदे नाले और बदबूदार पानी के बाद अब मरे हुए जानवर के शव भी

वर्तमान में शिप्रा नदी के जो हालात हैं, उस पानी में श्रद्धालु नहाने के लिए भी हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं

उज्जैन – शिप्रा नदी लगातार मैली हो रही है। उज्जैन शहर की पुण्य सलिला मोक्षदायिनी शिप्रा नदी को स्वच्छ और साफ करने की कई योजनाएं बनी, लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं हो सका। पिछले दिनों शिप्रा नदी में गंदा नाला लगातार बहता रहा। नगर निगम ने शिप्रा नदी की स्वच्छता एवं सफाई के लिए दर्जनों कर्मचारियों की नियुक्ति की है। इतने कर्मचारी होने के बाद भी शिप्रा में गंदगी बनी हुई है।
बीते बुधवार को तो शिप्रा नदी में एक अजीब नजारा देखने को मिला। सुबह के समय नदी के बीच में एक कुत्ते का शव बहता मिला। कुत्ते के शव को नदी से निकालने वाला एक भी कर्मचारी घाट पर नहीं था। नदी में स्नान कर रहे बाहर से आए श्रद्धालुओं ने जैसे ही कुत्ते के शव को नदी में देखा तो वह तुरंत नदी से बाहर निकल गए।
एक तरफ शिप्रा नदी में लगातार मिलते गंदे नाले और बदबूदार पानी के बाद अब मरे हुए जानवर के शव भी शिप्रा नदी में मिल रहे हैं। वर्तमान में शिप्रा नदी के जो हालात हैं, उस पानी में श्रद्धालु नहाने के लिए भी हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। अगर नगर निगम की योजना सफल हुई तो फिर शिप्रा नदी स्वच्छ हो सकती है।

Top