You are here
Home > Nation > संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया उनका पुण्य स्मरण

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया उनका पुण्य स्मरण

फासिस्टवादी ताकतों द्वारा देश के संविधान को कुचला और तार-तार किया जा रहा है: राजीव सिंह

भोपाल – संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर राजधानी स्थित विभिन्न स्थानों पर स्थापित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर कांग्रेसजनों ने उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। वहीं प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने देश के प्रति उनके योगदान और संविधान पर संक्षिप्त वृतांत रेखांकित कर बाबा साहेब द्वारा बनाये संविधान और उनके सिद्वांतों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाकर पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया, आज कुछ फासिस्टवादी ताकतों द्वारा संविधान को कुचला जा रहा है व तार-तार कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, जिससे पूरे देश पर संकट के बादल छाये हुये हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने गरीबी-अमीरी, छुआछूत को परे रखते हुए सर्वधर्म सम्भाव को दृष्टिगत रख संविधान की परिकल्पना की थी।


प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि कुछेक फिरकापरस्त ताकतों द्वारा संविधान पर हमला कर आज अराजकता का माहौल निर्मित कर समाज को बांटा जा रहा है। देश को गर्त की ओर ले जाने वाले जो लोग आज देश का नेतृत्व कर रहे हैं, उनके द्वारा संविधान के साथ छेड़छाड़ कर देश की जनता को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है। ऐसी ताकतों से हर भारतवासी को सावधान रहने की आवश्यकता है और हर भारतवासी को संकल्प लेना चाहिए कि संविधान के साथ छेड़छाड़ करने वालों को सबक अवश्य सिखायेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, जे.पी. धनोपिया, मीडिया अध्यक्ष के.के. मिश्रा, मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, दीपचंद यादव, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, कैलाश मिश्रा, सुनील सूद, राजकुमार पटेल, विक्रम चौहान, अब्बास हफीज, मिथुन अहिरवार, प्रशांत गुरूदेव,फरहाना खान, बी.डी. गौतम, मुईन उद्दीन सिद्वीकी, महेश नंद मेहर, गुड्डी जाटव, शिवम शुक्ला, उमेश झा, महेश साहू, महक राणा, हाकिम सिंह रघुवंशी, सतीश कनोजिया, अतुल मालवीय, मोहिन्दर नागर, सुबोध जैन, पक्ष खाम्बरा, बृजलाल साहू, बाहिद चौधरी, भारती बाथम, गोपाल खरे, संजय गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने कार्यक्रम का संचालन किया। विजय सिरवैया ने उपस्थित कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया।

Top