भोपाल में संक्रमितों की संख्या हुई 12925, शुक्रवार को भोपाल में 216 नए पॉजिटिव मरीज मिले corona News by mpeditor - September 11, 2020September 11, 20200 एमएलए रेस्ट हाउस से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पीएचक्यू से एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। राजधानी में कोरोना का संक्रमण रूकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को यहां 216 फिर से नए पॉजिटिव मरीज मिले है। इसमें जहांगीराबाद क्षेत्र से 2 लोग संक्रमित मिले है। जीएमसी से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पीपुल्स मॉल से एक व्यक्ति संक्रमित निकला है। सेज यूनिवर्सिटी से 2 लोग संक्रमित निकले है। रेलवे कॉलोनी हबीबगंज से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नई जेल से एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। जिला जेल जहांगीराबाद से 5 लोग संक्रमित मिले है। एमएलए रेस्ट हाउस से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पीएचक्यू से एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। पुलिस लाइंस नेहरू नगर से 3 लोग संक्रमित निकले है। इस तरह शहर में अब संक्रमितों की संख्या 12925 हो गई है। अब तक 10500 मरीज स्वस्थ होकर घर रवाना हो गए है। वहीं 320 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। इस तरह शहर में अब 2105 संक्रमित मरीज ऐसे जिनका उपचार कोविड केयर अस्पतालों में चल रहा है।