You are here
Home > corona > आज 47 हजार 172 नए संक्रमित मिले, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 19 लाख के पार

आज 47 हजार 172 नए संक्रमित मिले, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 19 लाख के पार

  • आज 47 हजार 172 नए संक्रमित मिले, सबसे ज्यादा 9,747 मरीज आंध्र प्रदेश के।
  • केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव।

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा मंगलवार को 19 लाख के पार हो गया। 7वीं बार केवल दो दिन में ही एक लाख नए मरीज बढ़ गए। अब तक 19 लाख 6 हजार 613 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 51 हजार 282 नए मरीज बढ़े। आंकड़ों को देखें तो अब हर 10 लाख की आबादी में 1,377 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है।

उधर, राहत की बात है कि संक्रमण से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 51 हजार 220 लोग ठीक हो गए। इसी के साथ रिकवर हुए मरीजों की संख्या अब 12 लाख 81 हजार 660 हो गई है। 5 लाख 82 हजार 716 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 39 हजार 820 लोगों की मौत हो गई।

कोरोना से जान गंवाने वालों में 68% पुरुष

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर में लगातार गिरावट हो रही है। यह देश के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने बताया कि जून के दूसरे हफ्ते में मृत्यु दर 3.36% था। यह जुलाई के दूसरे हफ्ते में घटकर 2.69% हो गया था। अब अब तक की न्यूनतम दर 2.10% हो गया है। कोरोना से सबसे ज्यादा 68% पुरुषों की मौत हुई है जबकि 32% महिलाओं ने जान गंवाई है।

मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से मरने वाले 50% लोगों की उम्र 60 साल या इससे अधिक थी। 37% मृतकों की उम्र 45 से 60% के बीच थी। इससे साफ है कि संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा 45 साल से अधिक आयु वर्ष के लोगों पर है। इसलिए युवाओं और बच्चों को खुद के साथ इन्हें भी सुरक्षित करना होगा।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोना पॉजिटिव

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। इसके पहले गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री के बीएस येदियुरप्पा, यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

Leave a Reply

Top