You are here
Home > corona > प्रदेश में अब तक 374 लोगों की मौत, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 62000 पार

प्रदेश में अब तक 374 लोगों की मौत, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 62000 पार

प्रदेश में दिनों-दिन कोरोना बढ़ता जा रहा है। रविवार को प्रदेश में 1558 मामले सामने आए, वहीं 29 लोगों की मौत भी हुई है। दोनों आंकड़े एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा है। प्रदेश में अब तक 62433 पॉजिटिव केस आ चुके हैं, वहीं 1374 मौत हो चुकी है।

भोपाल में रविवार को 198 नए मरीज मिले हैं। तीन की मौत भी हुई है। इससे पॉजिटिव मरीजों की संख्या 11 हजार 89 हो गई है। नए मरीजों में गांधी मेडिकल कॉलेज के टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट के प्रमुख एवं कोविड के स्टेट एडवाइजर डॉ. लोकेंद्र दवे भी शामिल हैं। जिला प्रशासन ने उन्हें होम आइसोलेशन में रखा है। रविवार को 5 डॉक्टर और 5 पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कहां, कितने एक्टिव मामले

  • इंदौर 3484
  • भोपाल 1538
  • ग्वालियर 1312
  • जबलपुर 993
  • शिवपुरी 354

Leave a Reply

Top