You are here
Home > corona > आज कोरोना के 38,750 नए मामले दर्ज, 477 लोगों की गई जान

आज कोरोना के 38,750 नए मामले दर्ज, 477 लोगों की गई जान

देश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 38,750 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 477 लोगों की जान गई, जबकि 35,740 संक्रमितों ने इस बीमारी को मात दी। ठीक होने वालों का आंकड़ा 21 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 23 जुलाई को 35,144 लोग इस बीमारी से रिकवर हुए थे।

एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। शुक्रवार को 2,521 एक्टिव केस बढ़े। यह बीते 8 दिन में सबसे ज्यादा है। 5 अगस्त को इसमें 3,623 की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। अभी 3.81 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

सबसे ज्यादा मामले केरल में दर्ज हुए। यहां 20,452 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 16,856 लोगों ने इस बीमारी को मात दी। यहां पर 11 दिन बाद इतने कम लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले 3 अगस्त को 15,626 मरीज कोरोना से रिकवर हुए थे।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,760

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 35,740

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 477

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.21 करोड़

अब तक ठीक हुए: 3.13 करोड़

अब तक कुल मौतें: 4.30 लाख

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.81 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Leave a Reply

Top