You are here
Home > corona > देश में कल मिले 39 हज़ार कोरोना संक्रमित, इतनी हुईं मौतें

देश में कल मिले 39 हज़ार कोरोना संक्रमित, इतनी हुईं मौतें

नई दिल्ली- देश में कोरोना के नए केस और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में अंतर लगभग स्थिर है। यानी जितने केस आ रहे हैं उससे कुछ कम या कुछ ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 39,071 नए मरीज मिले, 39,827 ठीक हुए और 544 ने जान गंवाई। गुरुवार को मौत का आंकड़ा बीते 101 दिन में सबसे कम रहा। इससे पहले इसी साल 5 अप्रैल को 446 संक्रमितों की मौत हुई थी।

एक्टिव केस में भी एक दिन की बढ़त के बाद उछाल आया है। बुधवार को इसमें 1,874 की बढ़ोतरी हुई थी तो वहीं, गुरुवार को इसमें 1,316 की कमी आई। अब देश में 4.24 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 39,071
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,827
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 544
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.10 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.01 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.12 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.24 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

मध्यप्रदेश की स्थिति
यहां गुरुवार को 20 नए मामले सामने आए और 36 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,510 लोगों की मौत हो गई। 253 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Top