देश में दूसरे दिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी, 24 घंटे में 44,543 नए कोरोना केस corona Nation News by mpeditor - August 27, 2021August 27, 20210 देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दो दिन में कुछ बढ़ी है। बीते 24 घंटे में 44,543 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इस दौरान 32,920 मरीज ठीक हुए और 493 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 11,125 का उछाल आया है। अब 3.38 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में बुधवार को 46,280 केस आए थे। सबसे ज्यादा केस केरल में आ रहे हैं। यहां बीते दो दिन से 30 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। गुरुवार को 30,077 केस आए। इससे पहले यहां बुधवार को 31,445 केस आए थे। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में… बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 44,543 बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 32,920 बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 493 अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.26 करोड़ अब तक ठीक हुए: 3.18 करोड़ अब तक कुल मौतें: 4.36 लाख अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.38 लाख