देश में कोरोना के 5,439 नए मरीज मिले Health by mpeditor - August 30, 2022August 30, 20220 नई दिल्ली। पिछले 24 घंटे में मंगलवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 5,439 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 22,031 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 38 लाख 25 हजार 024 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.66 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 65 हजार 732 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 1.70 प्रतिशत है।आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.20 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 88 करोड़ 55 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।