You are here
Home > corona > देश के 58 जिलों में है दस फीसदी से ज्यादा है पॉजिटिविटी रेट

देश के 58 जिलों में है दस फीसदी से ज्यादा है पॉजिटिविटी रेट

नई दिल्ली- बीते हफ्ते में देश भर के कुल 58 जिलों में दस फीसदी से अधिक पॉजिटिजिटी रेट मिली। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित उतर पूर्वी राज्य के जिले हैं। उत्तर पूर्व के 8 राज्यों के कुल 37 जिलों में पॉजिटिविटी रेट दस फीसदी से अधिक है। इस समय देश में दस फीसदी से अधिक पॉजिटिविटी रेट वाले हर पांचवें ज़िले में तीन जिले उत्तर पूर्वी राज्यों के है।

5 जुलाई से 11 जुलाई के बीच मणिपुर के सबसे ज्यादा आठ जिलों में पॉजिटिविटी रेट दस फीसदी से अधिक रही। इसके बाद मेघालय में 7 जिलों की पॉजिटिविटी रेट दस फीसदी से अधिक रही। अरुणाचल प्रदेश के 5, असम और सिक्किम 4-4 और मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा के तीन तीन जिलों में पॉजिटिविटी रेट दस फीसदी से अधिक रही।

इससे पहले 29 जून से 5 जुलाई के बीच देश भर के 73 ज़िलों में दस फीसदी से अधिक पॉजिटिविटी रेट थी। उस दौरान भी सबसे ज्यादा प्रभावित नॉर्थ ईस्ट के जिले ही थे। नॉर्थ ईस्ट के 45 जिलों में दस फीसदी से अधिक पॉजिटिविटी रेट मिली थी।

उत्तर पूर्व में लगातार हालात चिंताजनक बने हुए हैं। हालात को देखते हुए आज प्रधानमंत्री मोदी उत्तर पूर्व के आठों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उनके राज्य में मौजूदा स्थिति पर वर्चुअली चर्चा करने वाले हैं। इससे पहले 6 जुलाई को केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने उत्तर पूर्वी राज्यों को चिट्ठी भी भेजी थी। जिसमें कोरोना टेस्टिंग में तेज़ी लाने पर ज़ोर दिया गया था।

Leave a Reply

Top