You are here
Home > Politics > सैलाना विधायक हर्ष विजय गहलोत के नेतृत्व में विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई

सैलाना विधायक हर्ष विजय गहलोत के नेतृत्व में विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई

मध्य प्रदेश में केंद्र के कृषि कानूनों का पुरजोर विरोध हो रहा है। कांग्रेस पार्टी भी अब खुलकर किसानों के समर्थन में उतर आई है। पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के बड़े नेता तो किसानों के समर्थन में हैं ही, और अब स्थानीय स्तर पर भी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ट्रैक्टर रैलियों का आयोजन कर रहे हैं। 

ऐसा ही एक नज़ारा आज मध्य प्रदेश के रतलाम के सैलाना में देखने को मिला। सैलाना से स्थानीय कांग्रेस विधायक हर्ष विजय गहलोत के नेतृत्व में विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई। जिसके ज़रिए किसानों का समर्थन और मोदी सरकार के तीनों कानूनों के प्रति कांग्रेस पार्टी का विरोध दर्ज कराया गया। ट्रैक्टर रैली में हर्ष विजय गहलोत के पीछे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। तमाम ट्रैक्टरों के ऊपर कांग्रेस का झंडा लगाया गया था। 

सैलाना की रैली की सूचना अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लिखा, ‘ जय किसान, जय हिंदुस्तान।’ 

Leave a Reply

Top