अमिताभ, अभिषेक के बाद ऐश्वर्या राय और आराध्या भी नानावटी अस्पताल में भर्ती corona News by mpeditor - July 18, 2020July 18, 20200 बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या इस वक्त कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। अमिताभ और अभिषेक को पहले से ही नानावटी अस्पताल में भर्ती है। अब ऐश्वर्या और आराध्या को भी अस्पताल शिफ्ट किया गया है। खबरों के अनुसार ऐश्वर्या में कुछ लक्षण पाए गए हैं जिसके बाद मां-बेटी को एडमिट किया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दोनों की तबीयत ठीक है और इलाज शुरू कर दिया गया है। रिपोर्ट की माने तो गले में इंफेक्शन की वजह से ऐश्वर्या की सर्दी-खांसी बढ़ गई थी, जो दवाइयां देने के बाद काफी हद तक कम हो गई है। ऐश्वर्या राय बच्चन एवं आराध्या (फ़ाइल फ़ोटो) बता दें कि बच्चन परिवार के 4 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद बीएमसी ने उनके चारों बंगले सील कर दिए है। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की तबीयत अस्पताल में सामान्य बताई जा रही है। शुक्रवार को बिगड़ी थी ऐश्वर्या-आराध्या की तबीयत ऐश्वर्या और आराध्या बीते रविवार (12 जुलाई) कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं। हालांकि, उनमें हल्के लक्षण थे और उन्होंने किसी भी तरह की परेशानी से इनकार किया था। उन्हें उस समय न तो बुखार आया और न ही सांस लेने में तकलीफ थी। इसलिए कोविड-19 के क्वारैंटाइन नियमों के अनुसार उन्हें घर पर ही रखने का फैसला किया गया था। शुक्रवार को अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिवार चिंता में पड़ गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया गया। शाम करीब 6 बजे पहले आराध्या को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद 8:30 बजे ऐश्वर्या को। ऐश्वर्या को सांस लेने में भी तकलीफ बताई जा रही थी, ऐसे में उनका सीटी स्कैन किया गया था।