You are here
Home > MP > हिंदू विरोधी भाजपा ने महाकाल मंदिर में फोटोग्राफ पर रोक लगवाई है-अजय सिंह यादव

हिंदू विरोधी भाजपा ने महाकाल मंदिर में फोटोग्राफ पर रोक लगवाई है-अजय सिंह यादव

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने कहा कि भगवान महाकाल के मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान खींची गई तस्वीरें भगवान में आस्था और विश्वास बढ़ाती है, जनता में श्रद्धा बढ़ती है, भारतीय जनता पार्टी हिंदू विरोधी है, इसलिए श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे हैं अपार जनसमर्थन से बौखलाकर घबराकर भाजपा नेताओ ने निम्न स्तरीय राजनीति पर उतारू होकर भगवान महाकाल के मंदिर में गर्भ ग्रह में पूजन के दौरान फोटोग्राफ्स पर रोक लगा दी है, जबकि मंदिर गर्भ ग्रह में हमेशा से तस्वीर /फोटोग्राफ्स की अनुमति रही है।

अब कांग्रेस नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उज्जैन आने वाले हैं, भगवान महाकाल के दर्शन भी करेंगे, हिंदू विरोधी भाजपा नेताओं के इशारे पर महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में पूजन के दौरान फोटोग्राफ्स पर रोक लगा दी गई है। राहुल गांधी भगवान महाकाल के सदैव भक्त रहे है, भगवान महाकाल भारतीय जनता पार्टी की निम्न स्तरीय राजनीति को देख रहे हैं, भाजपा को भगवान महाकाल भी माफ नहीं करेंगे।

Top