You are here
Home > MP > शिवराज सरकार की नीतियों से परेशान और दुखी हैं आशा, ऊषा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: विभा बिंदु

शिवराज सरकार की नीतियों से परेशान और दुखी हैं आशा, ऊषा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: विभा बिंदु

,

  • कुंभकर्णी नींद में सोई हुई हैं सरकार इन वर्गों के साथ न्याय करें: विभा बिंदु डांगोर

भोपाल.

प्रदेश कांग्रेस की मीडिया उपाध्यक्ष प्रशिक्षण एवं प्रदेश कांग्रेस द्वारा आशा, ऊषा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाने के लिए नियुक्त श्रीमती विभा बिंदु डांगोर ने शिवराज सरकार की नीतियों से परेशान, और दुखी आशा, उषा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की पीड़ा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इन वर्गों के साल बीते कई वर्षों से लगातार अन्याय और उनका शोषण कर रही है। इन वर्गों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हैं। परिवार का भरण-पोषण तक नहीं कर पा रही है।

श्रीमती डांगोर ने कहा कि इन वर्गों का शिवराज सरकार ने भरोसा तोड़ा है, उनको समय पर वेतनमान नहीं दिया जा रहा है, उनकी प्रोत्साहन राशि नहीं मिल रही है। बीते कई महीनों से आशा, उषा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने छोटे-छोटे बच्चों को गोदी में लिए अपनी मांगों को लेकर सड़क पर आंदोलनरत रहकर समस्याओं के निराकरण की गुहार शिवराज सरकार से लगा रही हैं। वहीं सरकार इन वर्गों पर लाठियां भांज उन्हें जेल में भेज रही है।

श्रीमती डांगोर ने कहा कि इतना ही नहीं निर्लज्ज सरकार ने रक्षाबंधन के दिन अपनी मांगों को लेकर शिवराज जी से शांतिपूर्ण तरीके से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधकर अपनी मांगों को पूरा किये जाने की मांग की तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। सरकार का यह कायराना रवैया इन वर्गांे के साथ लगातार दोहरा आचरण कर रही है। इन वर्गों द्वारा कई बार समस्याओं के निराकरण की मांग की गई, लेकिन सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है।

श्रीमती डांगोर ने कहा कि आशा, उषा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अभी भी आंदोलनरत रहकर अपनी मांगों के निराकरण की गुहार लगा रही है। इन वर्गों के आंदोलनरत होने के कारण प्रदेश भर में बीएलओ, फायलेरिया जनगणना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना, किशोरी-किशोरियों को आयरन सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं, पल्स पोलियों ड्रॉप, कुष्ट उन्मूलन कार्य, टीबी मरीजों का चिन्हांकन एवं दवा सेवन कराने जैसे काम प्रभावित होंगे। सरकार को समय रहते इन वर्गों के मांगों का निराकरण करना चाहिए। कांग्रेस इन वर्गों के साथ खड़ी रहकर इनकी जायज मांगों का समर्थन करेंगी।

Top