पायलट गुट के विधायक भी हैं हमारे साथ – अशोक गहलोत Politics by mpeditor - July 22, 2020July 22, 20200 राजस्थान में सियासी संकट चल रहा है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी गहलोत और पायलट के दो अलग-अलग गुटों में बंट चुकी है। खास बात यह है कि सीएम अशोक गहलोत अपने कैंप के विधायकों को मोटिवेशन देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गहलोत ने होटल में बैठक के दौरान विधायकों से कहा कि सरकार स्थिर हैं और पायलट खेमे के विधायक हमारे सम्पर्क में हैं। गहलोत ने दावा किया कि जो विधायक अभी हमारे साथ नहीं दिखाई दे रहे हैं, वो भी हमें वोट करेंगे। फ्लोर टेस्ट होने की स्थिति में छह विधायक और आने की बात गहलोत खेमे की ओर से कही जा रही है। हालांकि, इनके नामों का खुलासा बैठक में नहीं किया गया। पायलट पर जारी है जुबानी हमला मुख्यमंत्री गहलोत का कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर जुबानी हमला जारी है। विधायकों की बैठक में उन्होंने कहा कि जो लोग लुका छिपी का खेल खेल रहे हैं। वे सत्य की राह पर नहीं हो सकते, क्योंकि सत्य कभी छिपता नहीं है। उन्होंने कहा कि एक ओर राज्य सरकार कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ रही थी। फ़ाइल फ़ोटो वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के ही प्रदेश अध्यक्ष और कुछ विधायक भाजपा के साथ मिलकर सरकार गिराने का षड्यंत्र रच रहे थे। पार्टी से गद्दारी करने वाले लोग जनता के बीच जाकर मुंह नहीं दिखा पाएंगे। मुख्यमंत्री के अलावा होटल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सभी विधायकों को नैतिकता का पाठ भी पढ़ा रहे हैं। विधायक भी बैठकों में हाथ उठाकर हर पल सरकार के साथ रहने का वादा कर रहे हैं। बात दें कि, मंगलवार को हुई विधायक दल की बैठक में 103 विधायकों के उपस्थित होने का दावा किया गया।