शाहरुख खान की फिल्म पठान ने एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़… Entertainment by mpeditor - January 19, 2023January 19, 20230 शाहरुख खान अभिनीत और यशराज के बैनर तले बनी फिल्म पठान इन दिनों खूब चर्चा में है। फ़िल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि देश में एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से शुरू होनी थी, लेकिन फैंस के क्रेज को देखते हुए इसे गुरुवार से ही ही शुरू कर दिया गया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार अभी तक इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 3.68 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। क्या रिलीज से पहले केजीएफ 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को हरा पाएगी पठान ?शाहरुख खान के विदेशी फैंस की उनके प्रति दीवानगी बेमिसाल है। घरेलू फैंस के साथ-साथ पूरी दुनिया सांसें रोके उनकी वापसी का इंतजार कर रही है। फैंस की उनके प्रति दीवानगी ही है जो रिलीज से
मारुति सुजुकी इंडिया ने ग्रैंड विटारा का निर्यात शुरू किया, पहली खेप जाएगी लैटिन अमेरिका business by mpeditor - January 19, 2023January 19, 20230 नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता और निर्यातक कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमआईएस) ने अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन ग्रैंड विटारा का निर्यात शुरू कर दिया है। कंपनी ने कहा कि इसकी पहली खेप लैटिन अमेरिका भेजी जा रही है। एमआईएस ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि उसने स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन ग्रैंड विटारा का निर्यात शुरू कर दिया है। इसकी पहली खेप लैटिन अमेरिका भेजी जा रही है। कंपनी ने कहा कि उसका लक्ष्य लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, पश्चिम एशिया, आसियान और पड़ोसी क्षेत्रों के 60 से अधिक देशों में इस मॉडल का निर्यात करना है। मारुति के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेयुची ने एक बयान में कहा कि ग्रैंड विटारा सहित 17 वाहन मॉडलों का
बागदेव फॉरेस्ट बैरियर के पास जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव MP by mpeditor - January 19, 2023January 19, 20230 नर्मदापुरम। जिले के नर्मदापुरम-बैतूल नेशनल-हाईवे के पास बागदेव फॉरेस्ट बैरियर के पास गुरुवार दोपहर एक युवक का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त घोड़ाडोंगरी के ग्राम आम ढाना निवासी सीआरपीएफ जवान केके बैठे (23 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी अनुसार गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर बागदेव फॉरेस्ट बैरियर के पास जंगल में वनकर्मी ड्यूटी पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वहां एक पेड़ पर वनकर्मियों को एक युवक का शव पर पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। जंगल में शव लटका देख
भाजपा को निकालनी चाहिए ‘हिसाब’ यात्रा: कमलनाथ Politics by mpeditor - January 19, 2023January 19, 20230 भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसके मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने मिशन 2023 को लेकर कमर कस ली है। जनता के बीच अपने अब तक के कार्यों को प्रस्तुत करने के लिए भाजपा विकास यात्रा निकालने जा रही है। भाजपा की विकास यात्रा को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बड़ा हमला बोला है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संगठन अध्यक्षों की बैठक लेने पहुंचे कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा की विकास यात्रा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा मध्य प्रदेश के मतदाताओं को गुमराह करने के लिए और ध्यान मोडऩे के लिए है। मुझे
मप्र की भाजपा सरकार में केवल और केवल अपराधों का विकास हुआ: अजयसिंह यादव News by mpeditor - January 19, 2023January 19, 20230 भोपाल. प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजयसिंह यादव ने कहा है कि मप्र की भाजपा सरकार में केवल और केवल अपराधों का विकास हुआ है। भ्रष्टाचार का विकास हुआ है। प्रदेश में किसानों के पास खाद-बीज नहीं, 35 लाख किसान डिफाल्टर हो गए, भाजपा सरकार में नौजवानों को रोजगार नहीं और ऐसे में भाजपा किस मुंह से विकास यात्रा निकाल रही है। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में केवल भ्रष्टाचार और जंगलराज का आलम है, केवल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का भ्रष्टाचार से धन संग्रह एवं विकास हुआ है, साथ ही भोपाल में बन रहा भारतीय जनता पार्टी का 200 करोड़ का अलीशान कार्यालय, प्रदेश की महंगाई, बेरोजगारी का दंश झेल रही परेशान जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने
‘‘मिले कदम- जुड़े वतन’’ राहुल-कमलनाथ संदेश यात्रा को कमलनाथ ने दिखाई हरी झंडी Politics by mpeditor - January 19, 2023January 19, 20230 भोपाल. प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के महामंत्री,पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पवन कुमार पटेल के नेतृत्व मंे गुरूवार, 19 जनवरी से प्रदेश भर में निकाली जा रही 1464 किलोमीटर की पदयात्रा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी अपने निवास से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया. श्री पटेल ने ‘‘मिले कदम, जुड़े वतन’’ राहुल-कमलनाथ संदेश यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह संदेश यात्रा अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा की तर्ज पर संविधान की रक्षा, देश में बढ़ रही भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसान मजदूरों व आम जनता पर हो रहे अत्याचार व समाज में व्याप्त डर के खिलाफ सभी को
पंजाब कांग्रेस पर से ”बादल” छंट गए हैं : जयराम रमेश Nation by mpeditor - January 18, 2023January 18, 20230 नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनप्रीत सिंह बादल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इससे राज्य जुड़ी पार्टी इकाई पर से बादल छंट गए हैं। रमेश ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि मनप्रीत सिंह बादल ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अकाली दल छोड़कर अपनी पार्टी बनाई। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हुए। यहां पार्टी ने उन्हें वित्त मंत्री बनाया था। मनप्रीत जब 60 हजार से अधिक वोटों से हार गए तो वह 10 महीनों तक गायब रहे और भाजपा में शामिल हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह बादल आज भाजपा में शामिल हो गए। मनप्रीत सिंह
छंटनी की तैयारी में माइक्रोसॉफ्ट, 11 हजार कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज business by mpeditor - January 18, 2023January 18, 20230 नई दिल्ली। नये साल में मंदी का खतरा मंडराने लगा है। ट्विटर, अमेजन, मेटा और ओला के बाद दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भी बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयार में है। माइक्रोसॉफ्ट 5 फीसदी यानी करीब 11 हजार कर्मचारियों को कम करने की योजना तैयार की है। रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट में बुधवार से शुरू होने जा रही छंटनी का असर 11 हजार कर्मचारियों पर पड़ने वाला है। सॉफ्टवेयर कंपनी में छंटनी की शुरुआत इंजीनियरिंग विभाग से होने वाली है। इससे पहले ट्विटर, अमेजन और मेटा सहित कई कंपनियों ने धीमी मांग और बिगड़ते वैश्विक आर्थिक हालात के मद्देनजर छंटनी कर चुकी हैं। एक आंकड़े के मुताबिक पिछले साल 30 जून तक माइक्रोसॉफ्ट में कुल 2
दोबारा रिलीज हो रही है फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’, विवेक अग्निहोत्री ने की घोषणा Entertainment by mpeditor - January 18, 2023January 18, 20230 11 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' वर्ष 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। अब यह फिल्म फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने बुधवार को घोषणा की कि द कश्मीर फाइल्स 19 जनवरी (गुरुवार) को फिर से रिलीज होगी। निर्देशक विवेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा कि फिल्म 'कश्मीरी हिंदू नरसंहार दिवस' के दिन यानी 19 जनवरी फिर से रिलीज हो रही है। यह पहली बार है जब कोई फिल्म एक साल में दो बार रिलीज हो रही है। अगर आप इसे बिग स्क्रीन पर देखने से चूक गए हैं तो बुक करें। आपके टिकट
कट्टे के जोर पर गल्ला व्यापारी से लूटे 14 लाख रुपये MP by mpeditor - January 18, 2023January 18, 20230 भिंड। जिले के गोहद में एसबीआई से 14 लाख रुपये निकालकर कृषि मंडी जा रहे एक गल्ला व्यापारी से चार बदमाशों ने दिनदहाड़े 14 लाख रुपये लूट लिए। भाग रहे बदमाशों की स्कॉर्पियो को रोकने के लिए जब गांव के लोगों ने रास्ते में अवरोध लगाए, तो बदमाश पंचर स्कॉर्पियो को वहीं छोड़कर पैदल खेतों में भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय राकेश सिंघल पुत्र भीकाराम सिंघल निवासी इटायली गेट गोहद गल्ला व्यापारी है। बुधवार सुबह व्यापारी सिंघल ने अपने एक मित्र गल्ला व धान मिल व्यापारी से 10 लाख रुपये लिए। जबकि 4 लाख 48 हजार रुपये वह घर से लेकर आए थे। सिंघल ने रुपये एक