You are here
Home > Politics > भाजपा केवल चुनावी गौभक्त है: संगीता शर्मा

भाजपा केवल चुनावी गौभक्त है: संगीता शर्मा

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस की मीडिया उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने कहा कि भाजपा के मंत्री विश्वास सारंग द्वारा गौमाता को लेकर किये गये ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सारंग जी के पास गौ माताओं के लिए इतना बड़ा दिव्य ज्ञान था, यह तो आज मालूम चला? उन्होंने कहा कि जब आप इतने बड़े गौभक्त है तो आपने 18 सालों में गौ संरक्षण के बारे में विचार क्यों नहीं किया? क्यों मध्यप्रदेश में गौमताएं रोज सड़कों पर दुर्घटनाओं से मर रही है? क्यों प्रदेश में आए दिन गौशालाओं में हजारों गाय भूख और प्यास से तड़प-तड़प कर मर रही है? क्यों प्रदेश से गौ तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है? क्यों मध्यप्रदेश के अंदर लंपी वायरस से पीड़ित गौमाताए इलाज और वैक्सीनेशन के अभाव में मर रही है? क्यों प्रदेश सरकार द्वारा गौमाताओं को पर्याप्त पोषण आहार की राशि उपलब्ध नहीं करा रही है?


सुश्री शर्मा ने कहा कि सारंग जी यदि आप और आपकी सरकार इतनी बड़ी दिव्य ज्ञानी है तो मध्यप्रदेश में गोमाताओं के हाल बेहाल क्यों है? क्यों भाजपा समर्थित नेताओं की गौशालाओं में लापरवाही से गौ माता भूख और प्यास से तड़पकर मर जाती है? फिर भी इस नेताओ पर कोई कानूनी कार्यवाही तक नहीं की जाती है? भाजपा केवल धर्म की आड़ में वोट मांगने का भरसक प्रयास जरूर करती हैं, हम हिंदुओं की आस्था के साथ खेलकर गौ माता के नाम से वोट मांगती है, भाजपा केवल चुनावी गौभक्त है।

Top