हाथरस घटना पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह गैर जिम्मेदाराना बयान Nation News Politics by mpeditor - October 4, 2020October 4, 20200 बलिया: अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का एक और बड़ा बयान सामने आया है। रामराज्य में रेप जैसी घटना के सवाल पर विधायक सुरेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि बलात्कार जैसी घटनाएं सिर्फ संस्कार से रूक सकती है। न कि शासन से और न ही तलवार से। माता पिता अपनी बेटियों को संस्कार सिखाएं। विधायक सुरेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि देखिए मैं एक विधायक के साथ-साथ शिक्षक भी हूं। ये घटनाएं सिर्फ संस्कार से रूक सकती है, शासन और तलवार से रुकने वाला नहीं है। सभी माता-पिता का धर्म है कि अपनी जवान बेटियों को एक संस्कारिक वातावरण में रहने, चलने और एक शालीन व्यवहार में चलने का तरीका सिखाना चाहिए। ये सब लोगों का धर्म है, मेरा भी धर्म है, सरकार का भी धर्म है और माता पिता का भी धर्म है। जहां सरकार का रक्षा करने का धर्म है, वहीं परिवार का धर्म है बच्चों में अच्छा संस्कार डालें। सरकार और संस्कार मिलकर भारत को सुंदर रूप दे सकता है, नहीं तो कोई दूसरी विधा नहीं है जो ऐसी घटनाओं को रोक सके।