You are here
Home > Politics > भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया को अपने पद से तत्काल हटाए भाजपा: कांग्रेस

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया को अपने पद से तत्काल हटाए भाजपा: कांग्रेस

भोपाल। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया पर भाजपा मेहरबान क्यों है। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीप्ति सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले की प्राचीर से आज से आठ साल पूर्व देश की जनता को सम्बोधित करते हुए उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा, प्रधानमंत्री की यह घोषणा केवल जुमला साबित क्यों हो रही है। आज आठ साल बीत जाने के बाद भी भाजपा नेता और उससे जुड़े लोग इस घोषणा की लगातर किरकिरी कर रहें है। भाजपा नेताओं द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के मामले लगातर सामने आ रहे हैं।

दीप्ति सिंह ने कहा कि भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया नारोलिया भ्रष्टाचार में लिप्त होने, उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रकरण दर्ज किए जाने के निर्देश के बावजूद भी उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। आखिरकार श्रीमती नारोलिया को भाजपा के किन नेताओं का संरक्षण प्राप्त है? भाजपा को चाहिए कि वह श्रीमती नारोलिया को तत्काल पद से बर्खास्त कर उन पर कानूनी कार्रवाई करें। यदि श्रीमती नारोलिया पर कानूनी कार्रवाई नहीं होती है तो यह समझा जाएगा कि भाजपा ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा प्रधानमंत्री घोषणा का केवल और केवल एक राजनैतिक जुमला व मखौल ही है। भाजपा यह भी बताये कि ऐसे लोगों को अपना संरक्षण क्यों दे रही है, भ्रष्टाचार की राशि की बंदरबांट में कौन कौन नेता शामिल हैं? उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मांग की है कि श्रीमती नारोलिया को तत्काल पद से बर्खास्त करें और उन पर कानूनी कार्रवाई करने की पहल करें।

Top