You are here
Home > MP > गैंगरेप के आरोपियों के मकानों पर चला बुलडोजर

गैंगरेप के आरोपियों के मकानों पर चला बुलडोजर

गुना। जिले के चांचौड़ा में 15 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप की घटना के बाद रविवार को भी लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। महिलाओं और छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों का जुलूस निकालने और राह चलती लड़कियों को परेशान करने वाले गुंडों पर अंकुश लगाने की मांग की। वहीं, प्रशासन ने गैंगरेप के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवा दिया है।

गुना में 15 साल की छात्रा से गैंगरेप की घटना के बाद से लोगों में गुस्सा है। घटना के दूसरे दिन भी लोग सड़कों पर उतर आए। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं हैं। प्रशासन ने गैंगरेप के आरोपियों के मकानों के अवैध हिस्सों पर बुलडोजर चला दिया। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ। सर्व समाज ने भी घटना के विरोध और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। छात्राओं का कहना है कि आरोपियों का गली-गली जुलूस निकाला जाए। रविवार को भी लोग बीनागंज चौराहे पर धरने पर बैठ गए। छात्राओं का कहना है कि चांचौड़ा से बीनागंज रोड पर लड़के खड़े रहते हैं। कोचिंग-स्कूल से निकलने पर छेड़खानी करते हैं। हमारी स्कूटी में कट मारकर गिरा तक देते हैं। प्रशासन को सख्ती करना चाहिए।7 में से 5 आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि 10वीं की छात्रा के साथ 7 आरोपियों ने गैंगरेप किया था। छात्रा शुक्रवार देर शाम एक मकान में बेहोश मिली थी। शनिवार को स्थानीय लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया था। आरोपियों के घर गिराने की मांग की गई थी। अब तक 5 आरोपियों 1- रामजीवन मीना (22) 2- मोहित मीना (21) 3- संजय उर्फ संजू माली (28) 4- नाबालिग 5- नाबालिग को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। दो अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Top